होरमुज जलडमरूमध्य में ओमान की समुद्री सीमा के पास UAE के दो तेल टैंकरों Mombasa और Al Bahiyah पर हमला हुआ है। इस हमले में 1 भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि 8 चालक दल के सदस्य घायल हुए हैं। घायलों में 6 भारतीय और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं, जिनमें से 4 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ℹ: UAE में कार इंश्योरेंस के नाम पर हो रही धोखाधड़ी, सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर्स से रहें सावधान

हमले पर खाड़ी देशों की कड़ी निंदा

कतर के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और इसे अंतरराष्ट्रीय नेविगेशन सुरक्षा का गंभीर उल्लंघन बताया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय ने भी हमले की पुष्टि की और कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है। घटना के बाद बहरीन, कुवैत और अन्य GCC देशों ने भी इस हमले को अस्वीकार्य करार दिया है। बहरीन ने इसे एक आतंकवादी कृत्य बताया है।

तनाव और वर्तमान स्थिति

ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इन जहाजों को रोकने का दावा किया है। दूसरी तरफ, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी और होरमुज से गुजरने वाले जहाजों पर 20 फीसदी शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। इस हमले के बाद होरमुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले टैंकरों की आवाजाही पिछले 2 महीनों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। जॉर्डन की सेना ने भी ईरान की ओर से छोड़ी गई 4 मिसाइलों को मार गिराने की सूचना दी है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.