मिडिल ईस्ट में एयरस्पेस बंद होने के कारण फंसे यात्रियों को राहत देने के लिए Oman Air और SalamAir ने बड़ा कदम उठाया है। दोनों एयरलाइंस ने एक्स्ट्रा फ्लाइट्स शुरू कर दी हैं और UAE-Oman बॉर्डर पर सीधे टिकट बुकिंग की सुविधा दे दी है। इस फैसले से गल्फ में रहने वाले प्रवासियों और खास तौर पर दुबई या यूएई से भारत या अन्य देशों में जाने वाले यात्रियों को मस्कट के रास्ते सफर करने में बड़ी मदद मिलेगी।

🚨: Oman EV Charging: मस्कट में शुरू हुई फ्री EV चार्जिंग सर्विस, पेट्रोल पंपों पर मशीन नहीं लगाने पर लगेगा 3000 रियाल का जुर्माना

एक्स्ट्रा फ्लाइट्स और रद्द उड़ानों की जानकारी

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए मस्कट इंटरनेशनल एयरपोर्ट 24 घंटे काम कर रहा है और ओमान एयर ने अकेले एक हफ्ते में 97,000 से ज्यादा यात्रियों को सफर कराया है। Oman Air ने 7 से 16 मार्च 2026 तक लंदन, मुंबई, बैंकॉक और इस्तांबुल जैसे भारी डिमांड वाले रूट्स पर अतिरिक्त उड़ानें शुरू की हैं। वहीं, SalamAir 20 मार्च तक मस्कट और Fujairah के बीच रोजाना फ्लाइट चला रही है और इसके अलावा काहिरा और कोलंबो के लिए भी रिलीफ फ्लाइट्स जोड़ी गई हैं।

हालात को देखते हुए कुछ रूट्स पर विमान सेवा रोक दी गई है, जिसका विवरण नीचे टेबल में दिया गया है।

एयरलाइन रद्द उड़ानें कब तक रद्द
Oman Air दुबई, अम्मान, बहरीन, दोहा, दम्माम, कुवैत और बगदाद 22 मार्च 2026 तक
SalamAir शारजाह, दोहा, दम्माम 20 मार्च 2026 तक
SalamAir ईरान, इराक, लेबनान 28 मार्च 2026 तक

बॉर्डर पर टिकट और सफर के नियम

जो यात्री सड़क के रास्ते यूएई से ओमान आ रहे हैं, उनके लिए Al Khatm, Hafeet, Al Wajajah और Khatmat Malaha बॉर्डर क्रॉसिंग पर सीधे टिकट बुकिंग काउंटर खोल दिए गए हैं। Godoba कंपनी के साथ मिलकर SalamAir यह सुविधा दे रही है ताकि लोग ओमान में एंट्री करते ही आगे की फ्लाइट बुक कर सकें। इसके अलावा मस्कट एयरपोर्ट के एंट्रेंस C पर भी एक खास Oman Air का टिकट काउंटर बनाया गया है।

किराये की बात करें तो SalamAir की मस्कट से फुजैराह की फ्लाइट का किराया करीब 22 ओमानी रियाल से शुरू है। वहीं यूएई से मस्कट के लिए Oman Air का वन-वे टिकट लगभग 325 AED में मिल रहा है। भारी ट्रैफिक को देखते हुए अधिकारियों ने सड़क मार्ग से आने वाले यात्रियों को मस्कट में अपनी फ्लाइट के समय से कम से कम 12 घंटे पहले बॉर्डर पहुंचने की सलाह दी है।

वीजा नियमों के तहत, GCC निवासियों और जिनके पास US, UK, कनाडा या शेंगेन देशों का मान्य वीजा है, उन्हें 14 दिन का वीजा ऑन अराइवल मिलेगा। बाकी यात्रियों को ओमान पुलिस के पोर्टल से पहले ही ई-वीजा लेना होगा।

टिकट रिफंड और फ्री डेट चेंज की सुविधा

यात्रियों के आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए एयरलाइंस ने टिकट कैंसलेशन और बुकिंग पर कुछ खास छूट लागू की है।

  • जिन यात्रियों का टिकट 9 से 15 मार्च के बीच था, वे 29 मार्च 2026 तक बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के अपनी तारीख बदल सकते हैं।
  • अगर कोई यात्री किसी और देश में जाना चाहता है, तो वह पुरानी टिकट के पैसे का इस्तेमाल नई बुकिंग के लिए कर सकता है।
  • 8 मार्च 2026 या उससे पहले की Oman Air की उड़ानों के लिए पूरा रिफंड भी दिया जा रहा है।
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.