दोनों देशों के यात्रियों के लिए अच्छी खबर

UAE और ओमान के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। 12 जुलाई से दोनों देशों के बीच साप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू किया जायेगा। दोनों देशों के यात्रियों के लिए आवागमन की सुविधा आसान बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Omani budget airline SalamAir ने कहा है कि Fujairah से सप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी।

12 जुलाई से Fujairah से 4 सप्ताहिक उड़ानों का संचालन होगा शुरू

मिली जानकारी के अनुसार यह एयरलाइन Fujairah से सोमवार और बुधवार को प्रति सप्ताह 4 साप्ताहिक उड़ानों के संचालन की व्यवस्था करेगा। एयरलाइन विभिन्न देशों में अपनी सेवा का विस्तार कर रहा है। एयरलाइन रीजनल रूट पर अपनी सेवाओं को बढ़ा रहा है।

एयरलाइन ने कहा है कि इन रूट पर यात्रियों की डिमांड काफी अधिक है। यात्रियों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने के लिए फैसला लिया गया है कि नई उड़ानों का संचालन शुरू की जाए।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>