पीड़ित ग्रोसरी का सामान खरीदते हैं ऑनलाइन

दुबई में पिछले 13 सालों से रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अक्सर अपना ग्रोसरी का सामान ऑनलाइन खरीदने हैं। कई तरह की online delivery platforms की मदद से वह अपना ग्रोसरी का सामान ऑनलाइन मंगवाते थे।

एक बार उन्हें ऐसे प्रचार की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए मिली जहां Dh14 में ही कॉम्बो मील दिया जा रहा था।

तुरंत कर दिया लिंक पर क्लिक

प्रचार देखने के बाद उन्होंने तुरंत लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसे खरीदने के लिए अपना क्रेडिट कार्ड डिटेल भर दिया। इसके बाद उन्हें मैसेज प्राप्त हुआ कि उनका पर्चेज पूरा हो गया है। लेकिन जब उन्होंने मैसेज देखा तो उनके होश उड़ गए क्योंकि उनके अकाउंट से Dh14 नहीं बल्कि Dh14,000 कट गए थे।

उन्होंने बताया कि किसी तरह का ओटीपी न देने के बावजूद भी वह Dh14,000 उनके अकाउंट से कट गया है। इस संबंध में अधिकारियों के द्वारा चेतावनी भी जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि किसी भी तरह की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर ही यकीन करें। इसके अलावा कम कीमत के चक्कर में फंसकर आप अपने मेहनत की कमाई गवां सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>