संयुक्त अरब अमीरात में 18 अक्टूबर से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। इस बात की जानकारी दी गई है कि कई प्लेटफार्म को एक्सेस करने के लिए यूएई पास की जरूरत होगी। गुरुवार को Ministry of Human Resources and Emiratisation (Mohre) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है।

क्या होता है UAE Pass?

बताते चलें कि UAE Pass एक आधिकारिक डिजिटल आइडेंटिटी है। यह निवासियों और प्रवासियों के लिए एक डिजिटल आइडेंटिटी है जिसकी मदद से वह सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठाते हैं। यह कहा गया है कि अब सरकारी सेवाओं के लिए प्लेटफार्म पर लॉगिन करने के लिए यूएई पास की जरूरत होगी।

इसके स्थान पर इस्तेमाल किए जाने वाली यूजरनेम और पासवर्ड आदि की सेवाओं को हटा दिया जाएगा। इसकी मदद से कामगारों के लिए वर्क परमिट एंप्लॉयमेंट कांट्रैक्ट को जारी करने या कैंसिल करने का काम किया जाता है। घरेलू कामगारों से जुड़े जरूरी कागजात आदि का काम भी इसी की मदद से होता है। सेवाओं को आसान बनाने के लिए फैसला लिया गया है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>