पूरी खबर एक नज़र,

  • भारतीय प्रवासियों के लिए नए नियम शुरू किए गए
  • तुरंत मिलेगी पासपोर्ट रिन्यूअल की सेवा 

भारतीय प्रवासियों के लिए नए नियम शुरू किए गए हैं

संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय दूतावास से मिली जानकारी के अनुसार अब भारतीय प्रवासियों के लिए नए नियम शुरू किए गए हैं। कहा गया है कि प्रवासियों को ‘Tatkal’ सेवा के तहत इमरजेंसी पासपोर्ट रिन्यूअल की सेवा दी जाएगी।

पहले BLS International में देरी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा जिसके बाद तत्काल सेवा की मदद दी जा रही है। कहा गया है कि जिन लोगों को स्वास्थ्य इमरजेंसी आदि है उन्हें इसमें वरीयता दी जाएगी।

CEPA के तहत भारत और यूएई के बीच अधिक रोजगार की संभावनाएं हैं

दूतावास ने कहा है कि Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA) के तहत भारत और यूएई के बीच अधिक रोजगार की संभावनाएं हैं। यह भी कहा गया है कि भारत और यूएई के बीच अधिक हवाई खर्च लगने के कारण परेशानी हो रही है लेकिन इसमें अधिक कुछ नहीं किया जा सकता है।

बताया गया है कि दुबई में कई प्रवासियों की मदद की गई है। बिना अपॉइंटमेंट के कैंप में जाकर मदद मांगी जा सकती है। कम समय के अंदर सभी को मदद देने की कोशिश की जा रही है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।