UAE में रहने वाले पिताओं के लिए अच्छी खबर है। अब नए पिता को अपने बच्चे की देखभाल के लिए पेड छुट्टी मिलेगी। यह नियम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर, दोनों जगह काम करने वालों के लिए लागू है, जिससे परिवारों को काफी मदद मिलेगी।

🗞️: ईरान और अमेरिका के बीच समझौता, Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही रहेगी जारी, US Treasury Secretary ने किया ऐलान

UAE के फेडरल डिक्री-लॉ नंबर 33 (Federal Decree-Law No. 33 of 2021) के तहत पिताओं को 5 वर्किंग डेज की पूरी पेड छुट्टी देने का प्रावधान है। यह छुट्टी बच्चे के जन्म के पहले 6 महीनों के अंदर लेनी होती है। पिता अपनी सुविधा के हिसाब से इन छुट्टियों को एक साथ या अलग-अलग दिनों में ले सकते हैं।

छुट्टी के लिए जरूरी नियम

  • कितनी छुट्टी: कुल 5 वर्किंग डेज की पेड लीव मिलेगी।
  • समय सीमा: बच्चे के जन्म के 6 महीने के भीतर यह छुट्टी लेनी होगी।
  • किसे मिलेगा लाभ: प्राइवेट सेक्टर के सभी पिताओं को, चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो।
  • जरूरी दस्तावेज: छुट्टी के लिए बच्चे के जन्म का प्रमाण देना होगा।

इसके अलावा, Abu Dhabi Early Childhood Authority (ECA) ने Parent-friendly Label प्रोग्राम शुरू किया है। इस प्रोग्राम से जुड़ी कई कंपनियाँ अपने कर्मचारियों को सरकारी नियम से ज़्यादा छुट्टियाँ दे रही हैं। कुछ कंपनियों में यह छुट्टी 3 हफ्ते से लेकर 8 हफ्ते तक भी हो सकती है।

सरकार का यह कदम वर्क-लाइफ बैलेंस को बेहतर बनाने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए उठाया गया है। इससे खासतौर पर उन भारतीय प्रवासियों को फायदा होगा जो UAE में नौकरी कर रहे हैं और अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालना चाहते हैं।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.