यूएई नागरिकों के लिए पेंशन को लेकर एक नया अपडेट जारी

संयुक्त अरब अमीरात में यूएई नागरिकों के लिए पेंशन को लेकर एक नया अपडेट जारी किया गया है। General Pension and Social Security Authority (GPSSA) ने घोषणा की है कि यूएई नागरिकों के लिए पेंशन के लिए नए Federal Decree-Law जारी किए गए हैं। यह नियम Emirates labour market में पहली बार अप्लाई करने वाले कर्मचारियों पर लागू होगा।

सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार मौजूदा पेंशन लॉ मौजूदा कर्मचारियों पर लागू होगा।

क्या है नया नियम?

प्राईवेट सेक्टर में काम करने वाले यूएई नागरिकों के लिए maximum contribution account salary AED50,000 से लेकर AED70,000 तक होगा। सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के लिए average contribution account salary के आधार पर पेंशन दिया जायेगा।

महिला अपने रिटायरमेंट पेंशन के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। सब्सक्रिप्शन पीरियड 30 साल का होगा। इंश्योरेंस का न्यूनतम उम्र 55 साल होगा। कुछ शर्तों के आधार पर छूट भी दी जाएगी। इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर सब्सक्रिप्शन पीरियड 30 साल से अधिक हो गया है तो प्राइवेट और सरकारी दोनों ही सेक्टर के कर्मचारियों को यह अधिकार होगा कि वह नए जॉब से पेंशन को कंबाइन कर सकें।