प्लास्टिक बैन को लेकर नहीं जानकारी आई सामने

संयुक्त अरब अमीरात में प्लास्टिक बैन को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है जिसमें कहा गया है कि अब प्लास्टिक पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी जाएगी। अबू धाबी में प्लास्टिक बैन जून 2022 से ही लागू हो चुका है। अब बाकी अमीरात में भी प्लास्टिक बैन पर जोड़ दिया जा रहा है। अब Ajman में भी सभी दुकानों में प्लास्टिक बैन लागू कर दिया जाएगा।

शनिवार को सोशल मीडिया चैनल की मदद से अमीरात की नगरपालिका ने बताया कि Ajman के सभी दुकानों में प्लास्टिक को बैन कर दिया गया है। यात्रियों को खासकर इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वह अपने लगेज में सिंगल यूज प्लास्टिक लेकर यात्रा न करें।

सोशल मीडिया X के जरिए दी जानकारी

बताते चलें कि सोशल मीडिया X के जरिए Municipality and Planning Department ने इस बात की जानकारी दी है कि वर्ष 2022 के Ministerial Decision No. 380 के अनुसार सिंगल यूज प्लास्टिक पर पाबंदी लगा दी गई है। यह फैसला जनवरी 2024 से लागू हो जाएगी। इससे संबंधित किसी तरह की जानकारी के लिए hotline, 80070 पर संपर्क कर सकते हैं।