पूरी खबर एक नज़र,

  • सोशल मीडिया पर पोस्ट न करें
  • निजी जानकारी चेतावनी जारी 

सोच समझकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करें

पुलिस ने अपील की है कि लोगों को सोच समझकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना चाहिए। संयुक्त अरब अमीरात में पुलिस ने चेतावनी दी है कि यात्रियों को अपने बोर्डिंग पास की फोटो किसी भी हालत में सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करनी चाहिए।

पुलिस ने कहा कि बोर्डिंग पास बारकोड के अलावा भी कई तरह की जानकारियां होती हैं जिनका इस्तेमाल क्राइम में किया जा सकता है।

दिखावा बन सकता है सरदर्द

Colonel Saeed Al Hajri, ने कहा है कि दिखावे के लिए लोग पोस्ट कर देते हैं लेकिन इसका परिणाम काफी बुरा भी हो सकता है। इसके अलावा कई लोग अपनी यात्रा संबंधी जानकारी भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं ताकि उनके फॉलोअर बढ़ सके लेकिन यह आदत सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं है। अपनी निजी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट ना करें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।