लिंक बिल्कुल भी न खोलें

आजकल ऑनलाइन फ्रॉड की घटना बढ़ गई है। दूबई पुलिस ने सभी निवासियों और प्रवासियों को सचेत करते हुए बताया कि किसी तरह के अनजान मैसेज और e-mail के जरिए आया हुआ लिंक बिल्कुल भी न खोलें।

लुभावने ऑफर के साथ एक लिंक आरोपियों के द्वारा भेजा जाता है

बताते चलें कि ऐसा देखा जाता है कि लुभावने ऑफर के साथ एक लिंक आरोपियों के द्वारा भेजा जाता है। लिंक के जरिए आपके मेहनत की कमाई साफ कर दी जाती है। इसीलिए सावधान रहें और सुरक्षित रहे। किसी भी तरह के अनजान या संदेह भरे लिंक पर कभी क्लिक करने की गलती न करें।