7 और 12 वर्ष के बच्चे गायब हो गए थे

Al Ain में दो बच्चे गुम हो गए थे जिन्हें अधिकारियों ने ढूंढ कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार को अबु धाबी पुलिस ने बताया कि 7 और 12 वर्ष के बच्चे गायब हो गए थे। उनके गुम हो जाने की खबर सोशल मीडिया पर फैल गई थी।

पिता ने इस बाबत Al Ain Police Operations Room में शिकायत दर्ज कराई थी

खबर मिलते ही अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी। दोनों बच्चों के पिता ने इस बाबत Al Ain Police Operations Room में शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों बुधवार को घर छोड़कर गए थे और वापस नहीं आए थे। गनीमत रही कि दोनो मिल गए और सही सलामत हैं।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।