पूरी खबर एक नजर,

  • शेख ने दुनिया को अलविदा कहा
  • 40 दिन शोक का ऐलान किया गया

शेख ने दुनिया को अलविदा कहा

UAE President, महामहिम Sheikh Khalifa bin Zayed Al Nahyan के जाने के बाद पूरा यूएई शोक में है। शुक्रवार 13 मई को 73 की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बताते चलें कि 40 दिन शोक का ऐलान किया गया है।

 

तीन दिन के लिए सभी तरह के कार्य को रोक दिया गया है

इसके अलावा 14 मई से तीन दिन के लिए सभी तरह के कार्य को रोक दिया गया है। सभी तरह के मंत्रालय, डिपार्टमेंट, सरकारी और प्राइवेट संस्थान बंद रहेंगे। सभी कार्य फिर से मंगलवार 17 मई से शुरू कर दिए जाएंगे।

Dubai Comedy Festival को स्थगित कर दिया गया है और रेडियो पर भी रेगुलर प्रोग्राम प्रसारित नहीं किया जाएगा। मस्जिद में नमाज़ अदा की जाएगी और झंडा को भी झुका दिया गया है। भारतीय राष्ट्रपति ने भी दुख व्यक्त किया है।