संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शुक्रवार को उन घायलों से मुलाकात की जो हाल ही में हुए हमलों की वजह से चोटिल हो गए थे। उन्होंने अस्पताल जाकर मरीजों का हालचाल लिया और साफ कहा कि देश में रहने वाले हर इंसान की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। खास बात यह है कि घायलों में एक भारतीय नागरिक भी है जिससे राष्ट्रपति ने बात की और उनका हौसला बढ़ाया।

अस्पताल में किन लोगों से मिले राष्ट्रपति?

अबू धाबी के शेख शकबाउट मेडिकल सिटी (SSMC) में राष्ट्रपति ने पांच घायलों से मुलाकात की। अधिकारियों ने बताया कि इनमें दो स्थानीय एमिराती, एक भारतीय, एक सूडानी और एक ईरानी नागरिक शामिल हैं। राष्ट्रपति ने डॉक्टरों से उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। राहत की बात यह है कि कुछ लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी लोगों की हालत स्थिर है और डॉक्टर उन पर नजर बनाए हुए हैं। इस दौरान राष्ट्रपति के साथ कई बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

सुरक्षा को लेकर क्या है सरकार का संदेश?

राष्ट्रपति ने देश के लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यूएई अपने लोगों की रक्षा करना जानता है और वर्तमान हालात में देश पूरी तरह स्थिर है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यूएई कोई “आसान शिकार” नहीं है और देश हर चुनौती का सामना करने के लिए मजबूत है। उन्होंने यह भी कहा कि यहाँ रहने वाले विदेशी लोग उनके परिवार और मेहमान की तरह हैं, चाहे हालात कैसे भी हों, उनकी सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता रहेगी। सेना और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं ताकि किसी भी खतरे को रोका जा सके।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.