UAE के राष्ट्रपति Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan ने 17 अप्रैल 2026 को Fujairah Port का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने Fujairah के Ruler Sheikh Hamad bin Mohammed Al Sharqi के साथ मुलाकात की. दोनों नेताओं ने देश की तरक्की और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की.

मुलाकात में किन मुख्य मुद्दों पर बात हुई?

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय मुद्दों और UAE के लगातार हो रहे विकास पर बात की. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार की सभी योजनाएं और भविष्य के प्रोजेक्ट्स आम लोगों की जरूरतों और उनकी उम्मीदों को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं. लोगों की बेहतरी ही देश के विकास का मुख्य आधार है.

समाज की एकता और सुरक्षा पर क्या कहा?

दोनों नेताओं ने UAE समाज के मजबूत मूल्यों और संस्कारों की तारीफ की. उन्होंने माना कि आपसी एकता और भाईचारा ही देश को हर मुश्किल और चुनौती से लड़ने की ताकत देता है. साथ ही, उन्होंने देश की स्थायी सुरक्षा, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com