UAE : घर बैठे ऑनलाइन कर सकते हैं पब्लिक पार्किंग जुर्माने का भुगतान, जानिए नियम

Satyam Kumari17 May 20231 min read4 viewsUAE

वाहन चालक पर पार्किंग जुर्माना ऑनलाइन कर सकता है जमा

संयुक्त अरब अमीरात में अगर किसी वाहन चालक पर पार्किंग जुर्माना लग जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जुर्माना शुल्क बेहद ही कम समय में ऑनलाइन पे कर सकते हैं। Abu Dhabi, Dubai, Sharjah और Ajman में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट या नगरपालिका की मदद से जुर्माना भरा जा सकता है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

ऑनलाइन जमा कर सकते हैं जुर्माना

अबू धाबी में अगर कोई पब्लिक पार्किंग जुर्माना 60 दिनों के अंदर चुकाता है तो उसे 25 फीसदी की छूट दी जाती है। public transport authority – Integrated Transport Centre (ITC) के अनुसार ‘Darb’ app की मदद से जुर्माना चुका सकते हैं।

शारजाह की बात करें तो यहां पर अपना पार्किंग जुर्माना Sharjah Municipality की वेबसाइट की मदद से चुका सकते हैं या फिर Sharjah Municipality customer happiness centre जाकर भी जुर्माना चुका सकते हैं।

दुबई में Dubai Roads and Transport Authority (RTA) website – rta.ae की मदद से जुर्माना चुका सकते हैं। इसके अलावा ‘RTA’ app का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अजमान में ऑनलाईन ‘MPDA’ मोबाईल ऐप के जरिए बकाया पार्किंग जुर्माना चुका सकते हैं।

Share:

Comments

Leave a comment