ऑनलाइन फ्रॉड डॉक्यूमेंट के खिलाफ अलर्ट

संयुक्त अरब अमीरात में लोक अभियोजन ने गुरुवार को ऑनलाइन फ्रॉड डॉक्यूमेंट के खिलाफ अलर्ट किया गया है। गुरुवार को लोक अभियोजन ने कहा है कि सभी लोगों को फर्जी इलेक्ट्रॉनिक डॉक्यूमेंट के खिलाफ सचेत रहना चाहिए। मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

जेल और जुर्माना है तय

बताते चलें कि मंत्रालय ने साफ कहा है कि अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन फर्जी कागजात जमा करते पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी। साइबरक्राइम के Federal Decree-Law No. 34 of 2021 के Article 14 के हिसाब से जो भी गलत ऑनलाइन कागज जमा करता है तो उसपर भारी जुर्माना लगाया जाता है। यह जुर्माना जेल के साथ साथ Dh150,000 से लेकर Dh750,000 जुर्माना लगाया गया है।

वहीं आरोपी को अपना अपराध छुपाने के आरोप में भी सजा हो सकती है। आरोपी पर Dh100,000 से लेकर Dh300,000 जुर्माना लगाया जा सकता है। इसमें आरोपियों को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। जॉब से लेकर किसी भी तरह के काम में आपको इस बात का ध्यान रखना होगा। कोई भी कागज गलत नहीं होना चाहिए या जान बूझकर गलत कागज नहीं प्रस्तुत करना है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>