पूरी खबर एक नज़र,

  • कतर के लिए 42 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा
  • Dh4,000 तक का किराया लग सकता है

कतर के लिए 42 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा

अबू धाबी की एतिहाद एयरवेज ने बताया है कि 2022 Fifa World Cup के दौरान कतर के लिए 42 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा। अभी फिलहाल एयरलाइन 18 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती है।

दोहा से अबू धाबी के लिए भी 6 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन होगा

इसके अलावा दोहा से अबू धाबी के लिए भी 6 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन शुरू किया जायेगा।एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा है कि कोरोना के लंबे समय के बाद इस तरह का आयोजन काफी मायने रखता है और इस दौरान यात्रियों को बेहतर सेवा देने की कोशिश की जाएगी।

ऐसा माना जा रहा है कि टूर्नामेंट के पहले दिन Dh4,000 तक का किराया लग सकता है। नवंबर के अंत तक ही किराया कम होने की संभावना है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।