UAE ने दुनिया भर में अपनी धाक जमा ली है। 2026 की बेस्ट कंट्रीज रिपोर्ट में संयुक्त अरब अमीरात ने 10वां स्थान हासिल किया है। इस रैंकिंग में UAE ने अमेरिका को भी पीछे छोड़ दिया है और मिडिल ईस्ट में यह सबसे ऊपर रहने वाला देश बना हुआ है।

इस रिपोर्ट को U.S. News & World Report, यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिल्वेनिया के Wharton School और WPP ग्रुप ने मिलकर तैयार किया है। इस बार रैंकिंग के लिए पुराने तरीकों को बदलकर नया डेटा-ड्रिवन तरीका अपनाया गया। इसमें करीब 33 देशों के 15,131 लोगों की राय ली गई और कई अलग-अलग इंडिकेटर्स पर देशों को परखा गया।

Wharton के प्रोफेसर डेविड राइबस्टीन ने बताया कि UAE ने अपनी ब्रांड वैल्यू बढ़ाने पर काफी निवेश किया है। दुबई एयरपोर्ट का आधुनिकरण, 2021-2022 का वर्ल्ड एक्सपो और विदेशी निवेश के लिए बनाए गए फ्री ट्रेड ज़ोन ने UAE को 2024 के 17वें स्थान से ऊपर उठाकर 10वें नंबर पर पहुँचाया है।

UAE ने ओवरऑल स्कोर 86.5 हासिल किया है। रिपोर्ट में अलग-अलग कैटेगरी में देश का प्रदर्शन इस प्रकार रहा है:

कैटेगरी ग्लोबल रैंकिंग
Rising Power 1
Movers (Economic Momentum) 1
Cultural Influence 8
Power 10
Entrepreneurship 11
Agility 17
Openness for Business 19
Quality of Life 23

UAE को ‘Rising Power’ कैटेगरी में पूरे 100 अंक मिले हैं, जो दुनिया में सबसे ज़्यादा हैं। यह बताता है कि आने वाले समय में देश की आर्थिक तरक्की पर दुनिया को पूरा भरोसा है। तेल और गैस के अलावा अब फाइनेंस, प्रॉपर्टी, एविएशन और टूरिज्म जैसे सेक्टर में निवेश करने से देश की स्थिति और मज़बूत हुई है।

U.S. News के मैनेजिंग एडिटर एरिक लिटके ने कहा कि यह नया फ्रेमवर्क अब यह साफ़ तौर पर बताता है कि कौन से देश अपने नागरिकों को बेहतर अवसर और जीवन स्तर देने में ज़्यादा कुशल हैं।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com