UAE के विदेश मंत्रालय (MoFA) ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब UAE के नागरिक 29 जून 2026 से लेबनान जा सकेंगे। सरकार ने यात्रा फिर से शुरू करने का ऐलान किया है, लेकिन इसके लिए कुछ कड़े नियमों का पालन करना जरूरी होगा।
🗞️: सऊदी अरब ने गाजा भेजा मदद का नया जत्था, बेघर परिवारों के लिए पहुंचे टेंट और खाने के पैकेट।
मंत्रालय ने साफ किया है कि लेबनान जाने से पहले Twajudi सर्विस में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। अगर कोई नागरिक इस सर्विस में रजिस्ट्रेशन नहीं कराता है, तो उसे देश के एयरपोर्ट या पोर्ट से बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। रजिस्ट्रेशन न कराने पर यात्रा प्रक्रिया रोक दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
यात्रा करने वालों को Twajudi सर्विस में अपनी पूरी जानकारी देनी होगी। इसमें लेबनान में रहने की जगह और इमरजेंसी कांटेक्ट डिटेल्स देना जरूरी है। इसके अलावा, UAE वापस लौटने के बाद भी नागरिकों को इसी सर्विस के जरिए मंत्रालय को सूचित करना होगा। अगर यात्रा के दौरान जानकारी में कोई बदलाव होता है, तो उसे तुरंत अपडेट करना होगा।
किसी भी आपातकालीन स्थिति में मदद के लिए UAE नागरिकों के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर +971 80024 जारी किया गया है। इस नंबर पर कॉल करके तुरंत सहायता ली जा सकती है।
बता दें कि 30 अप्रैल 2026 को क्षेत्रीय हालातों की वजह से लेबनान, ईरान और इराक के लिए यात्रा पर रोक लगा दी गई थी, जिसे अब हटाया जा रहा है।
