संयुक्त अरब अमीरात में सरकार के द्वारा नियमों में बदलाव कर प्रवासियों को सुविधा दी गई है। प्रवासियों को यह सुविधा दी गई है कि वह रिटायरमेंट के बाद भी यूएई में रह सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस वीजा के लिए आवेदन की क्या योग्य है। रिटायरमेंट वीजा के लिए कुछ जरूरी शर्तों को पूरा करना आवश्यक होगा।

रिटायरमेंट वीजा के लिए यह होनी चाहिए योग्यता

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि आवेदक ने यूएई या उससे बाहर कम से कम 15 साल के लिए काम किया होना चाहिए और रिटायरमेंट के वक्त उसकी उम्र 55 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। Dh180,000 या Dh15,000 monthly income होनी चाहिए। Dh1 million की प्रॉपर्टी होनी चाहिए। 3 साल के फिक्स डिपॉजिट और प्रॉपर्टी में Dh500,000 होना चाहिए।

GDRFA की वेबसाईट पर जाकर वीजा के लिए आवेदन किया जा सकता है। GDRFA या DLD के द्वारा के द्वारा एप्लीकेशन अप्रूव्ड होने के बाद आवेदक को Dh3,714.75 जमा करना होगा। इस शुल्क में entry permit, visa status adjustment, residency stamping, Emirates ID को शामिल किया गया है।

आवेदक के पास वीजा, Passport copy, Marriage certificate copy, और Emirates IDs की कॉपी होनी चाहिए। 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>