UAE : RTA ने लॉन्च किया नया Nol card, कई सेवाओं पर मिलेगा Dh17,000 का डिस्काउंट ऑफर

Satyam Kumari10 June 20241 min read0 viewsUAE

RTA के द्वारा दी गई जानकारी

संयुक्त अरब अमीरात में सोमवार 10 जून को Roads and Transport Authority (RTA) के द्वारा यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सुनाई गई है। बताया गया है कि tourists, residents, और citizens के लिए Nol card लॉच किया गया है जिसपर उन्हें बंपर डिस्काउंट ऑफर की सेवा दी जा रही है।

बताते चलें कि एक नए Nol card पर अलग अलग प्रोडक्ट और सेवाओं पर Dh17,000 का डिस्काउंट ऑफर प्रदान किया जा रहा है। इस बात का ध्यान रखें कि मौजूदा Nol card यूजर्स अभी फिलहाल नया लांच किए गए Nol Travel card पर ट्रांसफर नहीं हो सकते हैं।

कैसे उठा सकते हैं इन सेवाओं का लाभ?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इन सेवाओं का लाभ public transportation, parking या दूसरे शुल्कों के भुगतान में उठा सकते हैं। वहीं होटल, दुकान, adventures, entertainment facilities पर करीब 10 फ़ीसदी तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। कई सेवाओं पर ग्राहकों को 70% तक की छूट दी जाएगी।

Share:

Comments

Leave a comment