इस्लामी नया साल 1448 हिजरी शुरू होने वाला है। UAE और सऊदी अरब समेत कई खाड़ी देशों में मुहर्रम का चाँद दिख गया है। अब मंगलवार, 16 जून 2026 से नए इस्लामी साल की शुरुआत होगी। इस मौके पर दुनिया भर के मुसलमान दुआ और प्रार्थनाओं के साथ नए साल का स्वागत करेंगे।

Abu Dhabi के UAE Astronomy Centre ने चाँद को सोमवार, 15 जून को देख लिया और उसकी तस्वीर भी ली। यह चाँद दिन के समय सुबह 11 बजे Al Khatm Astronomical Observatory के ज़रिए देखा गया। यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि चाँद के पैदा होने के मात्र 5 घंटे और 35 मिनट बाद ही इसकी तस्वीर खींच ली गई।

सऊदी अरब की Supreme Court ने भी सोमवार शाम को चाँद दिखने की पुष्टि की और Decision No. 208/H जारी करते हुए 16 जून को मुहर्रम का पहला दिन बताया। इसी तरह UAE की Fatwa Council, ओमान की Moon Sighting Committee और कतर के Qatar Calendar House ने भी वैज्ञानिक डेटा के आधार पर मंगलवार को नया साल शुरू होने का ऐलान किया। कतर के डॉ. फैसल अल अंसारी ने बताया कि चाँद सोमवार सुबह 5:55 बजे पैदा हुआ था।

UAE में रहने वाले भारतीय प्रवासियों और अन्य कामगारों के लिए यह खबर राहत भरी है क्योंकि Ministry of Human Resources and Emiratisation (Mohre) ने इस मौके पर सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया है।

खाड़ी देशों के अलावा, North America में भी Council of Shia Muslim Scholars ने सोमवार को आँखों से चाँद देखने के बाद मंगलवार, 16 जून को मुहर्रम का पहला दिन घोषित किया है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.