संयुक्त अरब अमीरात से भारत पैसे भेजने वाले प्रवासी लोगों को  अरब अमीरात की सरकार ने एक बढ़िया तोहफा दिया है. अरब अमीरात की सरकार बखूबी समझ रही है कि भारत इस वक्त एक बड़े परिस्थिति में फंसा हुआ है और इस वक्त उसे मदद की सख्त जरूरत है.

भारतीय प्रवासी जो भी पैसे अब भारत भेज रहे हैं उनके ऊपर लगने वाले चार्ज को घटा दिया गया है और कई कंपनियों ने इसे मुक्त कर दिया है.  लेकिन ध्यान दें यह पैसा अगर आप प्रधानमंत्री केयर फंड में भेज रहे हैं या किसी मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में भेज रहे हैं तब ही यह सुविधा मिलेगी.

uae money exchange
uae money exchange

संयुक्त अरब अमीरात की तरफ से जारी किए गए बयान के अनुसार लुलु फिनायल ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा है कि हम भारत के साथ इस कठिन परिस्थिति में खड़े हैं और उन्हें मदद करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

ध्यान दें या भ्रम कभी भी ना रखें कि आपके सामान्य पैसे भेजने पर इसे छूट दिया गया है.

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।