UAE ने एक बार फिर इंसानियत की मिसाल पेश की है। गाजा के लोगों की तकलीफों को कम करने के लिए UAE ने 100 टन खाद्य सामग्री भेजी है। यह मदद ह्युमाइड एयर ब्रिज के ज़रिए मिस्र के अल अरिश शहर पहुँचाई गई है। इस कदम से वहां भुखमरी और बुनियादी जरूरतों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

UAE ने गाजा के लिए क्या मदद भेजी और कैसे?

UAE ने Operation Chivalrous Knight 3 के तहत यह सहायता भेजी है। इस शिपमेंट में कुल 100 टन खाना शामिल है, जिसमें 3,300 फूड पार्सल भेजे गए हैं। इसका मुख्य मकसद गाजा पट्टी के अंदर प्रभावित परिवारों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना और खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देना है। यह पूरा ऑपरेशन Humaid Air Bridge के जरिए चलाया जा रहा है।

मदद पहुँचाने की पूरी प्रक्रिया क्या है?

UAE की इस सहायता को गाजा तक पहुँचाने के लिए एक तय प्रक्रिया अपनाई गई है:

  • सबसे पहले UAE का सहायता विमान मिस्र के अल अरिश शहर में उतरा।
  • वहाँ मौजूद UAE की मानवीय सहायता टीम ने इस शिपमेंट को रिसीव किया।
  • सामान को उतारकर अल अरिश में स्थित UAE मानवीय लॉजिस्टिक्स सेंटर भेजा गया।
  • अब इस सामान को मंजूर किए गए नियमों और तरीकों के ज़रिए गाजा पट्टी के अंदर पहुँचाया जाएगा।
Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.