UAE ने अपनी मानवीय प्रतिबद्धता को निभाते हुए गाजा पट्टी के लिए 5 सहायता काफिले भेजे हैं। इस मिशन के तहत 59 ट्रकों में कुल 792 टन राहत सामग्री लादी गई, जो इस हफ्ते गाजा पहुंचाई गई। यह मदद ऑपरेशन ‘शिवालय नाइट 3’ का एक हिस्सा है, जिसका उद्देश्य वहां की कठिन परिस्थितियों में रह रहे लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाना है।
👉: Gulf Region पर ईरान का बड़ा हमला, बहरीन और यूएई सहित कई देशों ने हवा में मार गिराए ड्रोन और मिसाइल।
लॉजिस्टिक्स टीम का काम
मिस्र के अल अरिश शहर में स्थित UAE की मानवीय सहायता टीम इस पूरे ऑपरेशन को संभाल रही है। UAE ह्यूमैनिटेरियन एड लॉजिस्टिक्स सेंटर के जरिए इन काफिलों को तैयार करने, उनकी लोडिंग करने और समय पर गाजा भेजने का काम किया जा रहा है। एक व्यवस्थित सिस्टम के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि वहां जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री लगातार मिलती रहे।
यह पहल फिलिस्तीनी लोगों के प्रति UAE के मानवीय नजरिए और जिम्मेदारी को साफ करती है। इस मिशन का मुख्य मकसद वहां की जनता की तकलीफों को कम करना और जरूरी चीजों की कमी को पूरा करना है।
