पूरी खबर एक नजर,

  • परिजन ही इंसान के हरेक कदम पर साथ चलते हैं और सहारा बनते हैं
  • महामहिम ने परिजनों के साथ वक्त बिताने की अपील की 

परिजन ही इंसान के हरेक कदम पर साथ चलते हैं और सहारा बनते हैं

कहा जाता है कि इस पृथ्वी पर वास्तव में कोई अपना है तो वह केवल परिवार है। परिजन ही इंसान के हरेक कदम पर साथ चलते हैं और सहारा बनते हैं। इसी की महत्व को समझाते हुए Mohamed bin Zayed Al Nahyan, Crown Prince of Abu Dhabi and Deputy Supreme Commander of the UAE Armed Forces, ने लोगों से अपील की है कि वह अपने कीमती समय अपने परिजनों के साथ बिताए।

उन्होंने कहा है कि परिवार भगवान के द्वारा दिया गया सबसे खूबसूरत तोहफा है। ऐसे में उसे सहेजना और उसकी इज्जत करना आपका कर्तव्य है। अक्सर लोग काम के कारण लोग परिजनों के साथ नहीं रह पाते हैं।

छुट्टी के दौरान हर संभव अपने परिजन के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें

लेकिन महामहिम ने ट्विटर के माध्यम से अपील की है कि छुट्टी के दौरान हर संभव अपने परिजन के साथ वक्त बिताने की कोशिश करें। ईद के दौरान मिली इस छुट्टी का सदुपयोग करें और अपने परिजनों की बात सुने। उनकी शिकायतें दूर करें।