रोड को 4 दिन के लिए कर दिया जाएगा बंद

अबू धाबी नगरपालिका की Integrated Transport Centre of the Department ने रोड क्लोजर की घोषणा की है। चुनिंदा समय के लिए इस रोड को बंद रखा जाएगा। Sheikh Zayed Bin Sultan Road (E10) को 4 दिन के लिए बंद कर दिया जाएगा। आवागमन के दौरान वाहन चालकों को इस बात का ख्याल रखना होगा और यातायात नियमों को तोड़ने की गलती नहीं करनी होगी।

कब से कब तक बंद रहेगा रोड?

बताते चलें कि यह रोड गुरुवार 20 जुलाई से लेकर सोमवार 24 जुलाई तक बंद रहेगा। Al Shahama/Dubai की तरफ दो राइट लेन के बंदी की घोषणा की गई है। यह रोड गुरुवार 20 जुलाई रात 11 बजे से लेकर 21 जुलाई रात दस बजे तक बंद रहेगा।

इसके अलावा Al Shahama/Dubai की तरफ जाने वाले तीन राइट लेन में आवागमन पाबंदी लगाई गई है। यह पाबंदी शुक्रवार 21 जुलाई रात 10:00 बजे से लेकर सोमवार 24 जुलाई सुबह 6:00 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान इस बात की जानकारी दी गई है सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>