UAE सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। UAE ऐसा करने वाला पहला अरब देश बन गया है, जिसका मकसद बच्चों को इंटरनेट के खतरों और गलत कंटेंट से बचाना है। यह नियम वहां रहने वाले सभी प्रवासियों और भारतीय परिवारों पर भी लागू होगा।

क्या हैं नए नियम

सरकार द्वारा जारी नए कैबिनेट प्रस्ताव के अनुसार, सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए अब न्यूनतम उम्र 15 साल तय की गई है। इसके तहत कुछ खास बातें लागू होंगी:

  • 15 साल से कम उम्र: बच्चे अपना सोशल मीडिया अकाउंट नहीं बना सकेंगे और न ही पोस्ट, कमेंट या पब्लिक ग्रुप का हिस्सा बन पाएंगे।
  • 15 से 16 साल की उम्र: इस उम्र के किशोर सोशल मीडिया चला सकेंगे, लेकिन उनके अकाउंट पर कड़ी निगरानी होगी। उनके लिए कंटेंट की लिमिट तय होगी और अनजान लोगों से बातचीत पर रोक रहेगी।
  • माता-पिता की भूमिका: अब माता-पिता की सहमति होने पर भी इन नियमों को नहीं बदला जाएगा। बच्चों की डिजिटल एक्टिविटी पर नजर रखना अब माता-पिता की कानूनी जिम्मेदारी होगी।

कंपनियों के लिए सख्त निर्देश

सोशल मीडिया चलाने वाली कंपनियों को अब उम्र की जांच के लिए पुख्ता इंतजाम करने होंगे। अब सिर्फ अपनी उम्र बता देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि कंपनियों को डिजिटल आईडी और AI तकनीक का इस्तेमाल करना होगा। कंपनियों को इन नियमों को लागू करने के लिए 12 महीने का समय दिया गया है।

कौन रखेगा नजर

इस पूरे सिस्टम की निगरानी National Media Authority और Telecommunications and Digital Government Regulatory Authority (TDRA) करेंगे। अगर कोई कंपनी इन नियमों को नहीं मानती है, तो उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है या उन्हें UAE में पूरी तरह ब्लॉक भी किया जा सकता है।

Child Digital Safety Council भी समय-समय पर इस बात की जांच करेगी कि बच्चों के लिए सोशल मीडिया कितना सुरक्षित है और जरूरत पड़ने पर नए सुझाव देगी।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.