यूएई के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अबू धाबी में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के विशेष दूत कांग हून-सिक (Kang Hoon-sik) से मुलाकात की। इस हाई-लेवल बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच भविष्य की बड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग (Lee Jae-myung) ने यूएई की सुरक्षा और प्रगति के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। इस मुलाकात में 65 अरब डॉलर यानी करीब 5.4 लाख करोड़ रुपये के बड़े निवेश और समझौतों पर सहमति बनी है।

👉: Strait of Hormuz: ट्रंप बोले ‘मदद रास्ते में है’, सहयोगियों ने सैन्य साथ देने से किया मना, तेल 100 डॉलर के पार

डिफेंस और AI सेक्टर के लिए क्या है खास प्लान?

यूएई और दक्षिण कोरिया ने मिलकर डिफेंस सेक्टर के लिए 35 अरब डॉलर का बजट तय किया है। अब दोनों देश सिर्फ खरीदार और विक्रेता के रूप में नहीं, बल्कि पार्टनर के रूप में काम करेंगे। इसमें हथियारों का डिजाइन तैयार करना, ट्रेनिंग और रखरखाव शामिल है। इसके अलावा, दक्षिण कोरिया यूएई के ‘Stargate Project’ में मुख्य पार्टनर की भूमिका निभाएगा। यह प्रोजेक्ट एक विशाल AI डेटा सेंटर कैंपस है, जिसमें आधुनिक ‘Sovereign AI’ इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा। EDGE Group भी इस सहयोग में अहम हिस्सा होगा।

परमाणु ऊर्जा और निवेश को लेकर क्या समझौते हुए?

दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा और भविष्य के निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर बातचीत हुई है, जिनका विवरण नीचे दिया गया है:

प्रमुख क्षेत्र समझौते की जानकारी
कुल निवेश मूल्य $65 बिलियन (करीब 5.4 लाख करोड़ रुपये)
डिफेंस प्रोजेक्ट्स $35 बिलियन का बजट आवंटित
परमाणु ऊर्जा Barakah Nuclear Power Plant मॉडल का वैश्विक विस्तार
AI और एनर्जी निवेश $30 बिलियन का नया निवेश ढांचा
नया मार्केट फोकस न्यूक्लियर और डिफेंस के लिए तीसरे देशों में एंट्री

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में बरकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट (Barakah Nuclear Power Plant) के सफल मॉडल को अब वैश्विक स्तर पर ले जाने की तैयारी है। इसके अलावा, यूएई की पूंजी और कोरियाई तकनीक को मिलाकर तीसरे देशों के बाजारों में उतरने का फैसला लिया गया है। यूएई के राष्ट्रपति ने दक्षिण कोरिया आने का निमंत्रण भी स्वीकार कर लिया है, जिससे इन प्रोजेक्ट्स को जमीन पर उतारने में और तेजी आएगी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com