UAE में रहने वाले लोगों के लिए एक जरूरी अपडेट है. ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप talabat ने ‘Edge of Life’ कैंपेन का समर्थन करने का ऐलान किया है. इस कैंपेन की शुरुआत दुबई के रूलर और UAE के वाइस प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने रमजान के मौके पर की है. इसका मुख्य मकसद दुनिया भर में भुखमरी का शिकार हो रहे 50 लाख बच्चों को बचाना है.

क्या है Edge of Life कैंपेन

Edge of Life कैंपेन एक बहुत बड़ी मानवीय पहल है. इसे कम से कम 1 अरब दिरहम (AED 1 billion) जुटाने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया है. इस फंड का इस्तेमाल ग्लोबल स्तर पर बचपन की भुखमरी से लड़ने के लिए किया जाएगा. प्राकृतिक आपदाओं और संघर्षों से प्रभावित इलाकों में रहने वाले बच्चों पर इस अभियान के तहत खास ध्यान दिया जा रहा है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कुपोषण और भूख की वजह से 5 साल से कम उम्र के बच्चों की मौत का खतरा बना रहता है. यह अभियान उन मासूमों के लिए एक बड़ा सहारा बनेगा.

talabat ऐप पर दान करने का तरीका

UAE में रहने वाले भारतीय और अन्य प्रवासी अब सीधे अपने मोबाइल से इस काम में हिस्सा ले सकते हैं. talabat ऐप के अंदर ही दान करने का खास फीचर एक्टिवेट कर दिया गया है. यूज़र अपनी क्षमता के अनुसार तय की गई रकम चुन सकते हैं. ऐप में 10, 20, 50, 100 और 500 AED दान करने का विकल्प मौजूद है. रमजान के महीने में लोग बड़ी आसानी से इस डिजिटल तरीके का इस्तेमाल करके अपना योगदान दे रहे हैं.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com