मंगलवार 13 जुलाई 2026 को ओमान की समुद्री सीमा के पास स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरान ने UAE के दो जहाजों Mombasa और Al Bahia को निशाना बनाया। इस हमले में क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया जिससे जहाजों में आग लग गई। हालांकि आग पर अब काबू पा लिया गया है लेकिन इस दुखद घटना में एक भारतीय नागरिक की जान चली गई है।

📰: Bahrain पर ईरान का बड़ा हमला, डिफेंस सिस्टम ने हवा में मार गिराए कई ड्रोन और मिसाइल.

हमले में घायल और नुकसान की जानकारी

इस हमले में कुल नौ लोग हताहत हुए हैं जिनमें से एक की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हैं। घायलों में छह भारतीय और दो यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

UAE सरकार का कड़ा रुख

UAE के रक्षा मंत्रालय ने इस घटना को अंतरराष्ट्रीय कानून का गंभीर उल्लंघन बताया है। मंत्रालय का कहना है कि यह हमला क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा है। UAE ने साफ किया है कि उसे अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए उचित कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। UAE विदेश मंत्रालय ने इसे UN Security Council Resolution 2817 का उल्लंघन करार दिया है और इसे समुद्री डकैती जैसा कृत्य बताया है जो वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा और व्यापार पर सीधा हमला है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.