ग्राहकों को अब बेहतर सेवा देने के लिए नई सुविधा लांच

बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात की telecommunication authority ने इस बात की घोषणा की है कि ग्राहकों को अब बेहतर सेवा देने के लिए नई सुविधा लांच की गई है। जैसा कि हम जानते हैं टेलीकम्युनिकेशन कंपनियां समय-समय पर ग्राहकों के लिए नई नई सेवाएं लेकर आती हैं ताकि उन्हें नए अनुभव मिलते रहें।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चुनिंदा लोगों के लिए मोबाइल और इंटरनेट प्लान पर 50 फीसदी की छूट की घोषणा की गई है। Telecommunications and Digital Government Regulatory Authority (TDRA) के द्वारा इससे संबंधित एडवाइजरी भी जारी की गई है जिसमें स्पेशल प्लान की शुरूआत की बात कही गई है।

किन प्लान पर मिल रही है सुविधा?

बताते चलें कि ग्राहकों के लिए मासिक प्लान की घोषणा की गई है जिसमें उन्हें ज्यादा से ज्यादा फायदा देने की कोशिश की जा रही है। ग्राहकों के लिए नए Freedom और Emirati Freedom package की घोषणा की गई है। eLife Family Value Pack of TV, Internet और telephone के मंथली पैकेज की भी घोषणा की गई है। होम टेलीफोन के लिए भी मंथली पैकेज की घोषणा की गई है।

इसके साथ ही मोबाइल या eLife plans के लिए इंटरनेट कॉलिंग के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन की घोषणा की गई है। 512Kbps, 1Mbps, और 10Mbps का इंटरनेट पैकेज का मंथली प्लान भी शामिल किया गया है।

Postpaid Smart plan, Postpaid Emirati plan और Postpaid Power plan की घोषणा की गई है। इस बात का ध्यान रखें कि कुछ प्लान पर डिस्काउंट नहीं मिल रहा है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>