संयुक्त अरब अमीरात से भारत के उड़ानों  के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस आज दोपहर 2 बजे से टिकट की बिक्री शुरू करेगा। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने आज सुबह भारतीय समुदाय को यह बताया है कि वंदे भारत मिशन के तहत 15 से 31 जुलाई के बीच यूएई-भारत की उड़ानों के लिए टिकट की सेल आज दोपहर 2 बजे शुरू होगी।

भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एक ट्वीट करके एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा एक फ्लायर पोस्ट किया और कहा कि बुकिंग www.airindiaexpress.in पर की जा सकती है। टिकटों की बिक्री आज (शुक्रवार) दोपहर 2 बजे खुलेगी।

पोस्ट में कहा कहा गया है कि अबू धाबी में भारतीय दूतावास और दुबई में भारतीय वाणिज्य दूतावास के साथ पंजीकृत भारतीय नागरिक 15 से 31 जुलाई तक सामान्य किराए पर या तो www.airindiaexpress.in या अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से फ्लाइट बुक कर सकते हैं।

INdia in dubai

बुकिंग करते समय पासपोर्ट की जानकारी और यात्री की संपर्क जानकारी अनिवार्य है। अतिरिक्त उड़ानें की सेल 12 से 26 जुलाई तक खुलेंगी।

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।