एयर इंडिया ने वंदे भारत मिशन के तहत 11 जुलाई से 14 जुलाई के बीच दुबई और शारजाह से पांच नई उड़ानों के लिए टिकट बुकिंग शुरू की है।

इनमें से पहली फ्लाइट (AI 0996) शनिवार को शाम 4 बजे दिल्ली के लिए दुबई से रवाना होगी। शेष उड़ानें शारजाह से रवाना होंगी।

12 जुलाई फ्लाइट AI0904 सुबह 10.25 बजे इंदौर के लिए प्रस्थान करेगी और इसके बाद AI1976 श्रीनगर के लिए सुबह 11.40 बजे उड़ान भरेगी।

13 जुलाई को उड़ान AI904 चंडीगढ़ के लिए सुबह 10.25 बजे रवाना होगी। इसके बाद 13 जुलाई को अहमदाबाद के लिए उड़ान AI912 रवाना होगी।

ट्विटर पर कार्यक्रम की घोषणा करते हुए, एयर इंडिया ने कहा कि भारतीय नागरिक जो वंदे भारत मिशन के साथ पंजीकृत हैं और प्रवेश की शर्तों को पूरा करते हैं, वे भारत कार्यालय या एयर इंडिया की वेबसाइट www.airindia.in के माध्यम से ऑनलाइन अपने टिकट को बुक कर सकते हैं।

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।