SMBZ रोड पर एक्सीडेंट

यातायात में लापरवाही ही हादसे का कारण बनती है। दुबई में ऐसी ही घटना सामने आआई है। दुबई पुलिस में हादसे की चेतावनी जारी की है। इसमें बताया गया है कि SMBZ रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। सभी वाहन चालकों को सावधान रहने की हिदायत दी गई है।

इस तरफ जाने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है

मिली जानकारी के अनुसार दुबई पुलिस ने बताया है कि शारजाह की तरफ जाने वाले Dubai Silicon Oasis के आगे SMBZ रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। इस तरफ जाने वाले लोगों को चेतावनी दी गई है। सड़क पर यातायात नियमों का पालन जरूर करें।

जो भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करता है उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है। इसीलिए सजा से बचने और अपनी सुरक्षा के लिए लापरवाही न करें।