वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल करना कानूनन जुर्म

संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल करना कानूनन जुर्म है। अगर अधिकारियों से करते हुए पकड़ लेते हैं तो जुर्माना लगाया जाता है। अधिकारियों ने बताया है कि अबू धाबी रोड पर साल के पहले 6 महीने में 105,300 वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया गया है।

जान जाने की रहती है संभावना, हो सकते हैं गंभीर हादसे 

बताते चलें कि इन सभी पर वाहन चलाते समय बात करने का आरोप है। अधिकारियों ने बताया है कि यह सभी लोग वाहन चलाते समय फोन पर बात कर रहे थे या सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे थे। अपील की गई है कि ऐसा न करें वरना जुर्माना लगाया जा सकता है। इससे बड़ी बात यह है कि वाहन चलाते समय बात करने और फोन चलाने से जान का खतरा बना रहता है।

वाहन चलाते समय फोन का इस्तेमाल करना एक गंभीर जुर्म है। इससे बड़े हादसे होने की संभावना रहती है। पकड़े जाने पर Dh800 का जुर्माना और चार ब्लैक पॉइंट दिए जाते हैं।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।