सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन है जरूरी
सड़क पर सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन जरूरी है। मिली जानकारी के अनुसार Ras Al Khaimah Police ने एक नया दो सप्ताह का जागरूकता अभियान को लॉन्च किया है। अधिकारियों के द्वारा यह बताया गया है कि अमीरात के रोड पर तेज गति के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। ऐसी स्थिति में लोगों को इस संबंध में जागरूक करना जरूरी है।
बताते चलें कि Ras Al Khaimah Police के कमांडर इन चीफ Major General Ali bin Alwan Al Nuaimi के निर्देश पर इस अभियान को लॉन्च किया गया है।
बेपरवाही से वाहन चलाना हो सकता है खतरनाक
अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति लापरवाही से वाहन चलाता है तो यह उसके लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है। ‘Speeding is your wrong decision’ नामक स्लोगन के तहत इस अभियान को शुरू किया गया है।
बता दें कि ट्रैफिक कंट्रोल डिवाइस की मदद से ओवर स्पीडिंग वाले वाहनों पर नजर रखी जाती है। इसलिए सभी वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है।