यातायात नियमों का पालन अनिवार्य

संयुक्त अरब अमीरात में अगर आप ड्राइविंग कर रहे हैं तो आपको यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है।वाहन चलाते समय किसी भी तरह का उल्लंघन आप पर भारी पड़ सकता है। Abu Dhabi Police ने सोशल मीडिया पर एक एनिमेटेड वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। पुलिस ने अपने इस वीडियो में बताया है कि लेफ्ट लेन में कम स्पीड में वाहन न चलाएं।

कम स्पीड में वाहन चलाना चाहते हैं तो राइट लेन का इस्तेमाल करें

बताते चलें कि यह कहा गया है कि अगर आप कम स्पीड में वाहन चलाना चाहते हैं तो राइट लेन का इस्तेमाल करें और पीछे से अधिक स्पीड में आ रही गाड़ी को आगे जाने का रास्ता दें। कहा गया है कि हाईवे पर हमेशा राइट लेन में गाड़ी चलाएं।

गलती पर तय है जुर्माना भी

कई मामलों में नियम के उल्लंघन पर आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। जैसे कि पीछे से आ रहे या तेज स्पीड के वाहन को रास्ता नहीं देने पर Dh400 का जुर्माना लगाया जा सकता है। अधिकारी की गाड़ी, emergency vehicles, ambulances, police cars को रास्ता न देने पर Dh1,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। गलत तरीके से ओवरटेकिंग पर Dh600 का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>