जुर्माने की राशि को इंस्टॉलमेंट में किया जा सकता है जमा

अबू धाबी में वाहन चालकों के लिए नया पेमेंट सिस्टम लॉन्च किया गया है जिसकी मदद से वह जुर्माने की राशि को इंस्टॉलमेंट में जमा कर पाएंगे। Abu Dhabi transport department ने इस बात की जानकारी दी है कि इंस्टॉलमेंट में पेमेंट के लिए “easy payment” service को लॉन्च किया गया है।

बताते चलें कि सोमवार को Department of Municipalities and Transport (DMT) के Integrated Transport Centre (ITC) के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि चुनिंदा वाहन चालकों को ही इस सेवा का लाभ दिया जाएगा।

किन वाहन चालकों को मिलेगा इस सेवा का लाभ?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि First Abu Dhabi Bank, Abu Dhabi Commercial Bank, और Emirates Islamic Bank के credit card holders को ही इस सेवा का लाभ दिया जायेगा। इस सेवा में अधिक बैंकों को भी धीरे-धीरे जोड़ा जाएगा। वाहन चालक यह जुर्माना 3, 6, 9 या 12 महीने में इंस्टॉलमेंट में भर सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>