ट्रैफिक जुर्माने को लेकर जारी किया गया अलर्ट

संयुक्त अरब अमीरात में Ministry of Interior के द्वारा ट्रैफिक जुर्माने को लेकर एक जानकारी दी गई है जिसमें वाहन चालक ट्रैफिक जुर्माने को इंस्टॉलमेंट में चुकाया जा सकता है। 19 अक्टूबर को आंतरिक मंत्रालय ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि ट्रैफिक जुर्माने को इंस्टॉलमेंट में चुकाने की सेवा शुरू की गई है।

यानी कि अगर किसी वाहन चालक पर यातायात जुर्माना है तो वह उसे एक ही बार चुकाने के लिए बाध्य नहीं है। वाहन चालक इसे इंस्टॉलमेंट में भी चुका सकता है।

किन बैंकों के द्वारा चुकाया जा सकता है इंस्टॉलमेंट में जुर्माना?

अगर आप इंस्टॉलमेंट में यातायात जुर्माना चुकाना चाहते हैं तो इसके लिए First Abu Dhabi Bank (FAB), Commercial Bank of Dubai (CBD), Emirates Islamic और RAKBank की मदद ली जा सकती है। वाहन चालक यह जुर्माना 3, 6, 9 या 12 महीने में चुकाया जा सकता है। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए बैंक से संपर्क कर सकते हैं।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>