रोड बंदी के लिए जारी किया गया अलर्ट

संयुक्त अरब अमीरात में आंशिक तौर पर रोड बंदी की सूचना दी गई है। वाहन चालकों को आंशिक तौर पर रोड बंदी के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वाहन चालकों को इस दौरान सावधान रहने की जरूरत है। Sharjah Roads and Traffic Authority ने इस बात की जानकारी दी है कि Khor Fakkan में Al Musalla Street पर आंशिक तौर पर रोड बंदी की घोषणा की गई है।

क्यों बंद किया जायेगा रोड?

बताते चलें कि यह रोड बंदी इसलिए की जा रही है क्योंकि सड़क पर मेंटेनेंस का काम होने वाला है। रोड की एफिशियंसी को बढ़ाने के लिए मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इस दौरान वाहन चालकों को सावधान रहना चाहिए और ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाना चाहिए जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी हो।

इस बात की जानकारी दी गई है कि अधिकारियों के द्वारा मेंटेनेंस का काम दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में मेंटेनेंस का काम 2 सप्ताह में पूरा किया जाए गा। यह काम सोमवार 17 जुलाई से लेकर सोमवार 31 जुलाई तक किया जायेगा। दूसरे चरण में काम मंगलवार 1 अगस्त से लेकर सोमवार 14 अगस्त तक किया जायेगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>