दुबई में वाहन चालकों के लिए नए यातायात नियमों के पालन की बात कही गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि कई अलग अलग यातायात नियम उल्लंघन के लिए आरोपी का वाहन 30 दिन तक के लिए जब्त किया जाएगा। कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जिनमें वाहन चालक के द्वारा फोन का इस्तेमाल करते हुए ही ड्राइविंग किया जाता है।

वाहन को बरामद करने के साथ लगाया जाएगा जुर्माना

इस बात की जानकारी दी गई है कि यातायात नियम उल्लंघन पर वाहन को जब्त किया जाएगा साथ ही उनपर जुर्माना भी लगाया जाएगा। आरोपी पर Dh400 से लेकर Dh1,000 तक का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही चार ब्लैक प्वाइंट भी दिए जायेंगे।

कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि वाहन चलाते समय जरा सा भी घुमाव बड़े हादसे का कारण बनता है। ऐसे में इस तरह की गलती नहीं करनी चाहिए वरना जान जाने की संभावना रहती है। इसलिए लेन वाले नियम का पालन करना जरूरी है। अचानक से लेन बदलना खतरनाक है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>