संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले प्रवासियों को ट्रैफिक से संबंधित नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। ट्रैफिक पुलिस के द्वारा कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति से संबंधित नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाती है। अधिकारियों के द्वारा कई तरह के नियमों में बदलाव किया गया है जो की जल्द ही अगले साल लागू हो जाएगा।

आरोपी वाहन चालक को तुरंत किया जा सकता है गिरफ्तार

अधिकारियों के द्वारा यह साफ-साफ कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति सावधानी से वहां नहीं चलाता है तो कई गंभीर स्थिति में उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। अगर किसी वाहन चालक के द्वारा किसी राहगीर की मृत्यु हो जाती है तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर वाहन चालक किसी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाता है तो उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अगर वाहन चालक पुलिस को सही दस्तावेज नहीं दिखा पाता है या फिर कोई जानकारी गलत होती है डॉक्यूमेंट पर तब भी उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि हादसे के बाद वाहन चालक उस जगह से भाग जाते हैं ऐसी स्थिति में भी उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। हादसे से बचने के लिए जिम्मेदारी से वाहन चलाना जरूरी है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>