वाहन चलाते समय इन बातों का रखें ख्याल

Abu Dhabi में अगर आप वाहन चला रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि वाहन का लाइसेंस प्लेट अच्छी तरह दिखे। अबू धाबी पुलिस ने ट्विटर के माध्यम से बताया है कि वाहन के नंबर प्लेट को छुपाना कानूनन अपराध है और आरोपी पर Dh400 का जुर्माना लगाया जा सकता है।

वाहन नंबर प्लेट हमेशा ही साफ साफ दिखना चाहिए

पतंजलि के अधिकारियों ने कहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर आपका वाहन नंबर प्लेट हमेशा ही साफ साफ दिखना चाहिए। अगर सामान की वजह से नंबर प्लेट ढक जाता है तो Abu Dhabi Police station service centres से एक्स्ट्रा नंबर प्लेट ले कर इस्तेमाल कर सकते हैं।

अबू धाबी में इस तरह के मामले मे इस साल के पहले 6 महीने में 4,200 ड्राइवर पर जुर्माना लगाया गया है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।