यूएई में ड्राइव कर रहे हैं तो रखें इन बातों का ख्याल

संयुक्त अरब अमीरात में अगर ड्राइव कर रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना होगा। दुबई पुलिस ने 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि स्मार्ट कैमरे कैसे काम करते हैं। अगर कोई व्यक्ति फोन चलाता है या दूसरे तरह की यातायात नियम का उल्लंघन करता है तो उसे स्मार्ट कैमरे के जरिए पकड़ा जा सकता है।

आइए जानते हैं कि किन यातायात उल्लंघन को कैमरे के जरिए पकड़ा जा सकता है

वाहनों के बीच पर्याप्त दूरी न रखना 

वाहन चलाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आगे वाले गाड़ी से एक निश्चित दूरी पर आपका वाहन हो। ऐसा न होने की स्थिति में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और हादसे की संभावना बनी रहती है। आरोपी पर Dh400 का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं अबू धाबी में वाहन जब्त कर लिया जाता है और उसपर Dh5,000 का जुर्माना लगाया जाता है।

अगर कोई वाहन चालक तेजी से वाहन चलाता है तो भी उसपर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। तेज गति के कारण कोई हादसे सामने आए हैं जिनमें लोगों की जान तक चली गई है।

वाहन चलाते समय फोन चलाने पर भी पाबंदी है। इससे हादसे की संभावना बढ़ जाती है। सीट बेल्ट नहीं पहनना या एक्सपायर लाइसेंस के साथ वाहन चलाना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। स्मार्ट रडार सिस्टम इस तरह के उल्लंघन को आसानी से पकड़ लेते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>