संयुक्त अरब अमीरात में वाहन चालकों के लिए नए यातायात नियमों को लागू किया जा रहा है। यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। यात्रियों को नए नियम संबंधित कुछ जानकारियां जरूरी हैं ताकि उन्हें किसी भी तरह की परेशानी का सामना जरूर करना पड़े।

कब से लागू होगा नया नियम?

अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार नया नियम 29 मार्च 2025 से लागू होगा। यातायात अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की न्यूनतम आयु 18 से घटकर 17 वर्ष कर दी गई है। लेकिन इस बात का ख्याल रखना होगा कि लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन चलाने की अनुमति होगी। साथ ही बिना अनुमति के वाहन चलाने वाले आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

अगर कोई वाहन चालक प्रतिबंधित ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उससे कम से कम 3 महीने की जेल और Dh10,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है। हिट एंड रन मामले में आरोपी को कम से कम 2 साल तक की जेल हो सकती है और Dh50,000 से लेकर Dh100,000 तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>