संयुक्त अरब अमीरात में लागू यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाती है और अक्सर अधिकारियों के द्वारा उन्हें चेतावनी भी दी जाती है। पिछले साल इसी तरह के मामले में करीब 23 वाहनों को बरामद किया था।

वाहन चालक नंबर प्लेट के साथ कर रहे थे छेड़खानी

दरअसल इस मामले में यह जानकारी दी गई है कि आरोपी वाहन चालक नंबर प्लेट के साथ छेड़खानी कर रहे थे। यह इसलिए किया गया है ताकि वह smart monitoring devices और ट्रैफिक सिस्टम की पकड़ में न आएं।

दुबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि ऐसा करना गलत है। ऐस करते हुए या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका वाहन भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी कार के नंबर प्लेट पर स्प्रे करते हुए पकड़े गए हैं। वह नंबर को बदल देते हैं। अधिकारियों ने कहा है कि ऐसा करने वाले आरोपी का वाहन बरामद कर लिया जाएगाऔर उसपर Dh50,000 का जुर्माना लगाया जाएगा।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>