पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए नहीं होगी टिकट की जरूरत

दुबई में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल के लिए अब आपको टिकट की जरूरत नहीं होगी। The Roads and Transport Authority (RTA) ने स्मार्ट गेट की जानकारी देते हुए कहा है कि अब इनकी मदद से Dubai Metro, tram, buses, taxis और marine transport का किराया चुकाया जा सकेगा।

बताते चलें कि यह स्मार्ट गेट facial recognition सिस्टम पर काम करते हैं। यात्रियों को सबसे पहले इसमें पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद डाटा वेरिफिकेशन के बाद किराया काट लिया जाएगा।

कार ओनरशिप भी ऑनलाईन किया जा सकेगा ट्रांसफर

इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि कार ओनरशिप भी ऑनलाईन ट्रांसफर किया जा सकेगा। इस काम को Dubai Drive app के जरिए पूरा किया जा सकेगा। डिजिटल ID ‘UAE PASS’ की मदद से इस काम को पूरा किया जा सकेगा। कॉन्ट्रैक्ट भी ऑनलाईन साइन किया जायेगा। इसके लिए RTA सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं है।

ऑनलाइन सेवाओं की मदद से कई समस्याओं का समाधान किया गया है। इसे लोगों के समय में बचत भी होती है और कम लागत में व्यवस्था मिलती है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>