UAE में रहने वालों के लिए आने वाले दिनों में सफर का तरीका बदलने वाला है। सरकार सड़क और रेल नेटवर्क में 7 बड़े अपडेट लागू करने जा रही है। ये सभी बदलाव अगले सात दिनों के अंदर किए जाएंगे, जिससे देशभर में लोगों की रोज़ाना की यात्रा पर सीधा असर पड़ेगा।
Khaleej Times की रिपोर्ट के मुताबिक, इन अपडेट्स का मुख्य मकसद देश के ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और ज़्यादा बेहतर और तेज़ बनाना है। इन बदलावों में सड़क के निर्माण कार्य और रेलवे नेटवर्क के विस्तार दोनों को शामिल किया गया है।
इन रणनीतिक बदलावों के ज़रिए मौजूदा नेटवर्क को आधुनिक बनाया जाएगा। इससे सड़क पर चलने वाले लोगों और ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों, दोनों को सुविधा होगी और कनेक्टिविटी में सुधार आएगा।
